फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रकाशन कंपनी में काम करने वाले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रेमनगर के बिजौली इलाके में स्थित प्रतिष्ठित प्रकाशन कंपनी में काम करने वाले घनश्याम (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को उसका शव किराये के कमरे से बरामद हुआ। उसका शव बिस्तर के नीचे पड़ा था। कमरे का दरवाजा भी खुला था। उसकी मौत की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। उन्होंने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के वली गांव निवासी घनश्याम 2 भाई और 3 बहनों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया सात माह पहले घनश्याम बिजौली स्थित पीतांबरा प्रकाशन लिमिटेड नामक कंपनी में काम करने आया था। बिजौली में उसने किराए का मकान लिया था। मकान मालकिन अपने बेटे के साथ अकेले रहती है। घनश्याम मिलनसार स्वभाव का था। मकान मालिक के यहां पारिवारिक सदस्य के तौर पर रहने लगा। परिजनों का कहना है 6 जून की रात घनश्याम ने घर पर बात की, तब वह बिल्कुल ठीक था। रविवार को मकान मालिक ने उसकी मौत की सूचना दी। तुरंत परिवार के लोग मथुरा से यहां पहुंचे। उनका कहना है घनश्याम का गला नीला पड़ा था। देखने से गला घोंटने जैसा दिख रहा था। शरीर में चोट के निशान मिलने की बात कही। शव मिलने की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन, मौत की वजह साफ नहीं हुई। आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। उसे एफएसएल भेजा जाएगा हालांकि शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। उधर, घनश्याम की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम कराने के बाद व शव लेकर मथुरा रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें