फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसराय । थाना क्षेत्र में नई बस्ती निवासी युवक ने रविवार की रात को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसकी आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। परिजनों का कहना है कि वह सिलवासा में एक धागा फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिनों पहले ही घर आया था। वहां से आने के बाद वह गुमसुम रहता था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगर के नई बस्ती निवासी पंकज अहिरवार (25) पुत्र पंचम अहिरवार का बेटा दमनदीप के सिववासा शहर में स्थित धागा फैक्टरी में काम करता था। गत दिनों वह वहां से लौटकर गांव आ गया था। रात को भोजन के बाद पंकज अपने कमरे में सोने चला गया। जब सुबह देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने आवाज दी। कमरे से कोई आवाज न आने पर उसकी मां ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद घर में चीखपुकार मचने पर मोहल्ले के लोग आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत सिंह का कहना है कि परिजनों ने घटना का कोई कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें