फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सैलून चलाने वाले युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ/समथर। सोमवार रात समथर में कस्बा निवासी सैलून दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। हालांकि पड़ोसियों का कहना है कि युवक ने प्राइवेट समूह से काफी पैसा कर्ज लिया था। इस वजह से वह परेशान रहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नई बस्ती निवासी संतराम सविता (45) पुत्र रामस्वरूप हेयर कटिंग सैलून की दुकान चलाता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह घर में अकेला था। उसका पुत्र दुकान गया था। पत्नी मायके गई थी। तभी मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में जाकर उसने साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। परिजनों ने घर पर देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था। आसपास के लोगों को बुलाकर फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसे लेकर वह मोंठ सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसका 19 वर्षीय पुत्र राजा भी दुकान में सहयोग करता था। बेटी शालू की शादी हो चुकी है। सीओ देवेंद्र नाथ मिश्र के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें