फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी: मां से बाल कटवाने की बात कहकर निकला था युवक, शाम को फंदे से लटका मिला शव

Tue, 11 Apr 2023 07:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

दो वर्ष पहले ही लॉकडाउन के समय युवक की शादी हुई थी और उसकी आठ माह की एक बेटी है। मृतक के चाचा राजेश ने बताया कि उसका भतीजा एक दिन पहले ही अपनी पत्नी को मायके से लेकर आया था।
विज्ञापन
मृतक विशाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़वार निवासी विशाल पुत्र सोबरन ने सोमवार की दोपहर में खेत में कटाई का काम किया, इसके बाद बाल कटाने की बात कहकर घर आ गया और अपने कमरे में पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

ग्राम बुढ़वार निवासी विशाल (22) पुत्र सोबरन बीते रोज सोमवार की दोपहर में परिजनों के साथ खेत पर गेहूं की फसल कटाई के लिए गया था, जहां दोपहर तक गेहूं की कटाई कराई और शाम को करीब चार बजे वह खेत पर मां से बाल कटाने के लिए सौ रुपये मांगे, जिस पर मां ने उसे सौ रुपये दे दिए और वह वहां से बाल कटाने की कहकर गांव चला गया। इसके बाद शाम को करीब पांच बजे जब परिजन घर पहुंचे तो मकान की कुंडी अंदर से लगी थी, जिस पर उसका एक भाई मकान की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और कमरे में जाकर देखा तो विशाल कमरे में म्यारी पर पत्नी की साड़ी के फंदे पर लटक रहा था, जिस पर वह चीखता चिल्लाता हुआ मकान के दरवाजे खोलकर बाहर की ओर भागा। 
विज्ञापन

जिस पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। यह देख आस पड़ोस के लोग पहुंच गए और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो वर्ष पहले ही लॉकडाउन के समय शादी हुई थी और उसकी आठ माह की एक बेटी है। मृतक के चाचा राजेश ने बताया कि विशाल एक दिन पहले ही अपनी पत्नी को मायके से लेकर आया था। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और वह मकानों में पुटीन लगाने का काम करता था। उसने यह कदम किस वजह से उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं कोतवाली पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें