फेसबुक लाइव कर पुलिस को दी चुनौती।
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर एक युवक ने लाइव वीडियो बनाकर झांसी पुलिस को खुला चैलेंज दिया है। चलती बाइक पर वीडियो बनाते हुए युवक शराब की बोतल दिखाते हुए कह रहा है कि यदि पुलिस में हिम्मत है तो मुझे पकड़कर दिखाए।
पेटी से शराब की बोतल निकालकर वह कह रहा है कि खुल्लम-खुल्ला काम करता हूं। कोई भी मुझे रोक नहीं सकता। वीडियो में युवक कह रहा है कि फेसबुक की दो चार लाइकों से कोई ब्रांड नहीं बनता है, ब्रांड बनने के लिए काम करने पड़ते हैं। पूरी झांसी में मेरे काम को रोकने के लिए अच्छे-अच्छे के नीचे से हवा निकल जाएगी।
मेरे काम देखना है तो देख, वह बोतल निकालकर दिखा रहा है। वह कह रहा है कि खुल्लम-खुल्ला काम करता है। पूरी झांसी में किसी भी पुलिस वाले की कोई औकात नहीं है, जो काम रोककर दिखा दे। इसे पागलपन नहीं पावर कहते हैं। छह की छह उतार देंगे। पावर किसी के बाप की खैरात नहीं है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।