फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रेमनगर के नगरा निवासी एक युवक की मंगलवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गांव में अपने चाचा के ढाबे में खाना खाने के बाद खेत पर गया था। यहां वह अचेत हाल में पड़ा था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर में चोट के भी निशान हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन

मूल रूप से पूंछ के मायानंद मोहल्ला निवासी मनाेज वर्मा (25) पुत्र रामसिंह खेती-किसानी करता था। मंगलवार दोपहर को वह पूंछ स्थित अपने चाचा के ढाबे में गया था। यहां उसने खाना खाया और अपने खेत में चला गया। देर-शाम तक खेत से लौटकर घर नहीं आया। परेशान होकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए परिजन जब खेत पहुंचे तब वहां वह बेसुध हाल में पड़ा था। परिजन तुरंत उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों में मनोज छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई यादवेंद्र का कहना है कि माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी उसकी मौत की वजह साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें