फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के विवाद में चाचा व चचेरे भाइयों ने कर दी हत्या, कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटा

Wed, 14 Nov 2018 04:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी के सिजारीबम्होरी के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम इटायल में खेत की मेड़ पर लगे बबूल के पेड़ को काटने के विवाद में चाचा व दो भाइयों ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला करके एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात मंगलवार की दोपहर की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम इटायल निवासी कमलेश अहिरवार (35 वर्ष) के खेत के बगल में ही उसके चचेरे भाई टिंकू का खेत है। खेत की मेड़ पर तीन बबूल के पेड़ लगे थे। सोमवार को इनमें से एक पेड़ को उसके चचेरे भाई काट रहे थे। 

कमलेश ने इसपेड़  को काटने से मना किया, इस बात पर उसके चचेरे भाई भड़क गए और उससे झगड़ा करने लगे। कमलेश वहां से किसी तरह बचकर घर आ गया। सोमवार की रात में आरोपी गालीगलौज करते रहे। 
विज्ञापन


कमलेश इनसे बचकर अपने घर में दुबका रहा। मंगलवार की सुबह ग्राम के ही रहने वाले वकील के साथ वह खेत पर जा रहा था। वे गांव से निकले ही थे कि तभी कमलेश के चाचा व उसके दोनों पुत्रकुल्हाड़ी लेकर आए और उसके सर व गर्दन पर ताबड़तोड़ बार कर दिए, जिससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

यह देखकर वकील ने मौके से भागकर कमलेश के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक की पत्नी अर्चना की तहरीर पर पुलिस ने दस्सी अहिरवार व उसके पुत्र टिंकू उर्फ  बृजबिहारी, राकेश के खिलाफ धारा 302 के  तहत हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुलदीप नारायण ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही आई सामने

सिजारी बम्होरी। ग्राम इटायल में हुए हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। घटना सुबह करीब सात बजे घटित हुई। परिजनों व ग्राम वासियों द्वारा इसकी सूचना तुरंत थाने में दी गई। 

इसके बाद भी पुलिस ढाई घंटे बाद करीब साढ़े नौ बजे घटना स्थल पर पहुंची, जबकि थाने से ग्राम इटायल का 15 मिनट का रास्ता है, इसको लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बताया गया है कि रात्रि में आरोपी कुल्हाड़ी लेकर घूमते रहे एवं कमलेश को गाली गलौज करते रहे। पुलिस अगर रात्रि में पहुंच जाती तो शायद यह घटना न होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें