फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में भीड़ की वजह से युवती का दम घुटा, मौत 

Sun, 02 Jun 2019 05:33 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

-कोच में दम घुटने से युवती की मौत
-यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कर रही थी सफर
-निवाड़ी - बरुआसागर के बीच बिगड़ गई थी हालत
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शुक्रवार रात को भीड़ की वजह से सीता (18) की दम घुटने से मौत हो गई। वहां पिता और अन्य भाई-बहनों के साथ बांदा से दिल्ली जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन


बांदा निवासी रामप्रकाश अहिरवार परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार रात वह अपनी बेटी सीता और अन्य बच्चों के साथ यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बांदा से हज़रत निज़ामुद्दीन जा रहे थे। ट्रेन में काफी भीड़ थी। वह बेटी और अन्य बच्चों के साथ किसी तरह जनरल कोच में सवार हो गए।

कोच में प्रवेश करने के बाद अचानक सीता की हालत बिगड़ने लगी। उसने कई बार पिता से भी उतरने को कहा, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इस बीच बांदा से निकलने के बाद ट्रेन महोबा व मऊरानीपुर स्टेशन पर भी रुकी लेकिन भीड़ की वजह से उतर नहीं सके।
विज्ञापन


ट्रेन निवाड़ी व बरूआसागर स्टेशन के बीच अचानक दम घुटने से सीता बेहोश हो गई। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर कड़ी मशक्कत के बाद पिता ने उसे कोच से नीचे उतारकर रेलकर्मियों के सहयोग से डिप्टी एसएस को सूचना दी।

खबर मिलते ही एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए सीता को रेलवे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि मृतका बीमार थी।

संभवत : भीड़ ज्यादा होने की वजह से वह सांस नहीं ले सकी और बेहोश हो गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आएगा। 

भीड़ से ट्रेनों से लोगों का हाल बेहाल
ट्रेनों में एकाएक भीड़ बढ़ने के कारण ट्रेनों का हाल बेहाल है। मानिकपुर से चलकर हज़रत निज़ामुद्दीन जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति समेत बुंदेलखंड एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। ट्रेनों के जरनल कोचों में तो प्र्रवेश करना मुश्किल भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें