फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पेड़ गिरने से युवा किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक की फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसराय। ग्राम अड़जरा में पेड़ गिरने से एक युवा किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
गुरसराय थाना इलाके के ग्राम अड़जरा निवासी युवा किसान प्रवीण कुमार पाठक (28) बृहस्पतिवार को खेत की बखरनी करने जा रहे थे। रास्ते में वह एक खेत पर खड़े होकर ट्रैक्टर का इंतजार करने लगे। इसी दरम्यान अचानक पास में लगा यूकेलिप्टस का पेड़ भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि प्रवीण कुमार की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व निशा से हुई थी। उनके घर महज 15 दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था। इससे घर में खुशी का माहौल बना हुआ था। लेकिन, हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवा किसान की मौत के बाद से गांव का माहौल भी गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें