फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। सुकुवां-ढुकवां रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार चार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मातनपुरा के आदिवासी मोहल्ला निवासी जगदीश (18) पुत्र कल्लू अपने दोस्त बंटी पुत्र अमर सहारिया, बल्ली पुत्र रामदीन एवं अभिषेक के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार देर शाम घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वे चारों जैसे ही सुकुवां-ढुकुवां रोड पहुंचे, पीछे से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जगदीश सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसे गहरी चोट आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि अन्य तीन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष विनय साहू के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से पिकअप की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें