फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सकरार के भिटौरा गांव के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार आशीष यादव (42) पुत्र बलवान को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भिटौरा गांव निवासी आशीष खेती किसानी करता था। 17 मई को दोस्त से मिलने के लिए बाइक से लुहरगांव होते हुए उल्दन जा रहा था। भिटौरा गांव के पास ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। नाजुक हाल में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसे इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी समेत दो बेटे हैं। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्वत के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें