फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस में सुधार के लिए नहीं लगानी होगी आरटीओ में लंबी लाइन, जानें कैसे कर सकते आवेदन

Thu, 26 Jun 2025 02:36 AM IST
सचिन सोनी संवाद न्यूज एजेंसी/झांसी

सार

परिवहन विभाग की लगभग सभी सेवाएं ऑनलाइन हैं। इसमें लर्निंग लाइसेंस में नाम-पता संशोधन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। आवेदक अब घर पर ही विभाग की वेबसाइट पर जाकर आधार प्रमाणीकरण कर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

झांसी। परिवहन विभाग की लगभग सभी सेवाएं ऑनलाइन हैं। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाणपत्र, वाहन पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र, वाहन स्थानांतरण समेत अन्य प्रक्रिया शामिल हैं। इसमें लर्निंग लाइसेंस में नाम-पता संशोधन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। यह नई सुविधा परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। बताया गया कि इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी। विभागीय कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा, लंबी कतारों और फिजिकल सत्यापन की अनावश्यक परेशानी से भी आवेदकों को मुक्ति मिलेगी।

सुविधा प्रारंभ होने के बाद अब आवेदकों को राहत मिलेगी। खासतौर से मुख्यालय से दूर रहने वालों को ज्यादा फायदा होगा। वे घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस में संशोधन कर सकेंगे। - डॉ. सुजीत सिंह, एआरटीओ, प्रशासन झांसी

 

ऐसे करें ऑनलाइन नाम संशोधन

  1. परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https// parivahan.gov.in पर जाएं।
  2. Driving License Related Services विकल्प चुनें।
  3. राज्य का चयन करें और लर्निंग लाइसेंस सेक्शन में जाएं।
  4. Name Correction विकल्प पर क्लिक करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
अफसर घर से भी अप्रूव कर सकेंगे डीएल
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारी डीएल का अप्रूवल अब कहीं से भी दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें लैपटॉप दिए जा रहे हैं। अब तक आईईपी आधारित व्यवस्था होने के चलते उनके कार्यालय जाने की बाध्यता थी। नई व्यवस्था के तहत अब अधिकारी घर, मीटिंग या अन्यत्र कहीं से भी काम निपटा सकेंगे। हालांकि, पहले चरण में सिर्फ डीएल के अप्रूवल को लाइव किया गया है।

 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें