फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे स्टेशन पर इधर-उधर से नहीं कर सकेंगे एंट्री, आने-जाने का अब एक ही रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया तथा ट्रेनों में प्रत्येक ट्रेनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। स्टेशन पर शुक्रवार को जीआरपी के बगल के फुट ओवरब्रिज को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया है। अब सिर्फ मुख्य द्वार से ही यात्रियों को प्रवेश और निकासी मिलेगी।
विज्ञापन




सीमा पर बढ़े तनाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन के प्रवेश द्वार दो जवानों की और अंदर हेल्प डेस्क पर दो जवानों की तैनाती कर दी है। इसके अलावा, प्रत्येक यात्री को सुरक्षा उपकरणों से जांच करने के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। जीआरपी एसपी बिपुल श्रीवास्तव ने बताया कि पहले से स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसी के मद्देनजर जीआरपी के बगल से फुट ओवरब्रिज पर बैरिकेडिंग लगाकर बंदकर दिया है। जीआरपी एसपी ने बताया कि आगामी आदेश तक रेलवे स्टेशन के अंदर जाने वाले सभी वैकल्पिक मार्ग बंद रहेंगे। सिर्फ मुख्य द्वार से यात्रियों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें