फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली में छुट्टियां मनाइए, पुलिस ऐसे रखेगी आपके घर का ध्यान, जानें झांसी पुलिस का प्लान

Fri, 06 Nov 2020 10:33 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
झांसी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। आप दीपावली मनानेे अपने गांव जा रहे हैं तो ऐसे में महानगर में बने घर की सुरक्षा को लेकर बेफिक्र रहें। अब आपकेे जाने के बाद घर की रखवाली पुलिस करेगी। बस आपको जाने से पहले पुलिस चौकी या फिर थाने में इसकी सूचना देनी होगी। एसएसपी ने सुरक्षा के निर्देश थानेदारों को दिए हैं। महानगर में त्योहार के दौैरान मकान में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने दीपावली पर अनोखी पहल शुरू की है।
विज्ञापन


महानगर के नवाबाद, कोतवाली, सीपरी बाजार व सदर बाजार में एक नई व्यवस्था शुरू की है। यह व्यवस्था दीपावली मनाने घर जाने वालेे या फिर बाहर जाने वालेे लोगों के लिए है। दीपावली मेें अधिकांश बाहरी लोग अपने-अपने घरों का रुख करते है। ऐसे में चोर व बदमाशों की मकानों पर नजर रहती है। रैकी के दौरान वह घर में चोरी करके सामान पार कर लेते है। पुलिस ने पर्व पर खाली पडे़ घरों में चोरी रोकने के लिए यह पहल बनाई है।

कोई भी व्यक्ति बाहर जाने से पहले सूने मकान की सूचना पुलिस को दे सकता है। पुलिस जिम्मेदारी के साथ घर की निगरानी करेगी। यह जिम्मेदारी संबंधित थानेदार की रहेगी। विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें