फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 20 रुपये में बदल सकेंगे ट्रेन और यात्रा की तिथि

Thu, 23 May 2024 03:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- वेब पेज पर आई मंडल की यात्री आरक्षण प्रणाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अब यात्री महज 20 रुपये खर्च करके अपनी ट्रेन और यात्रा की तिथि बदल सकेंगे। झांसी रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में अब वेब पेज पर टिकट बनाना शुरू किया गया है।
वर्तमान में 80 प्रतिशत यात्री आईआरसीटीसी के एप से ई-टिकट लेना पसंद करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यात्री जिस तिथि का टिकट लेते हैं, उस तिथि और ट्रेन से यात्रा कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता। टिकट रद्द कराने पर 100 से लेकर 200 रुपये की कटाैती हो जाती है। इसके बाद दूसरे टिकट पर पूरा पैसा देना होता है। रेलवे ने इस समस्या का भी समाधान कर दिया है। झांसी स्टेशन के आरक्षित टिकट काउंटर पर टिकट परिवर्तन की सुविधा शुरू की गई है। इसमें यात्री पहले से ली गई टिकट की तिथि और ट्रेन 20 रुपये के शुल्क में भी बदलवा सकते हैं। इसके लिए यात्री को ट्रेन के आने से 24 घंटे पहले आरक्षण कार्यालय पहुंच कर टिकट परिवर्तन के लिए आवेदन करना होगा। यात्री के पास रेलवे खिड़की से लिया गया टिकट होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मंडल की यात्री आरक्षण प्रणाली में अब वेब पेज पर टिकट बनाए जा रहे हैं। साथ ही टिकट परिवर्तन की सुविधा भी मिलने लगी है। 24 घंटे पहले आवेदन करने वाले यात्रियों को नियमानुसार नए टिकट में तिथि और ट्रेन में बदलाव का विकल्प दिया जा रहा है। इसके लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता है।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें