फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छंद हो तुम गजल हो, तुम्ही गीत हो, प्राण में गूजता दिव्य संगीत हो

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। एरच एक पौराणिक नगर है। यहां पर हजारों वर्ष पुराना इतिहास भरा पड़ा है। सरकार इसका सर्वांगीण विकास कराने के लिए प्रयासरत है, यह नगरी तीर्थस्थल है। महेात्सव में दूसरे दिन आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भगवान नृसिंह के चित्र के समक्ष विधायक जवाहर लाल राजपूत, घनश्याम नगर कार्यवाहक गुरसराय, अनुराग नगर प्रचारक गुरसराय, प्रशांत स्वयंसेवक के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव सह क्षेत्र कार्यवाह ने कहा कि भक्त प्रहलाद की नगरी एरच जिसने दुनिया को भाईचारे का संदेश देते हुए होली जैसे पर्व की सौगात दी है।
विज्ञापन

संगीतकार भगवत नारायण समाधिया की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयेाजन हुआ। जिसमें भोपाल से आईं कवियत्री ज्योति जलज ने मां सरस्वती की वंदना के बाद काव्य पाठ हुआ। जिसमें गजलकार विवेक बरसैंया ने अपनी गजल में छंद हो तुम गजल हो, तुम्ही गीत हो, प्राण में गूंजता दिव्य संगीत हो सुनकर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं, इसके साथ ही पन्नालाल असर ने तीर तेरी नजरों का गर चला नहीं होता, फिर तेरी मुहब्बत में रत जगा नहीं होता पढ़कर सुनाया।
इसके साथ ही ओज कवि डाॅक्टर सुकदेव व्यास ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ में जनमानस में इस जीवन में उत्साह भरा त्योहार है। होली इसके साथ ही कवि रघुवीर यादव, सुल्तान के अलावा व्यंगकार हरनाथ सिंह चौहान ने अपने व्यंग में पढ़ा कि जब दिए खत्म सारा तेल हो गया, बोलचाल बेतुका बेमोल हो गया। पढ़कर लोगों को खूब हसाया। कवि सम्मेलन में एक से एक बढ़कर रचनाएं पेशकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोंरी। विधायक ने बताया कि जल्द ही नगर में भगवान नरसिंह और भक्त प्रहलाद की प्रतिमा को स्थपित किए जाने का कार्य जल्द पूरा होगा। संचालन व्यंगकार हरनाथ सिह चौहान ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जयचंद्र राजपूत, पूर्व प्राचार्य परशुराम यादव, नगर पंचायत लिपिक धर्मेंद्र कुमार वाजपेयी, श्री भक्त प्रहलाद जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अमित चौरसिया, सहकारी बैक के पूर्व चेयरमैन ओमकार सिंह, शशीकांत पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र दुबे, रघुवीरशरण खरे, वीरेंद्र सोनी, घनश्याम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें