फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनावमुक्त जीवन के लिए योग जरूरी : कविता

Sun, 21 Jun 2026 02:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरुआसागर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ शनिवार को नगर पालिका स्कूल में दीप प्रज्ज्वल के साथ हुआ। इस दौरान ब्रह्मकुमारी बहन कविता ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में मन को शांत, शक्तिशाली व सकारात्मक बनाने के लिए योग जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया नहीं है, योग से आत्मा को परमात्मा से जोड़ा जा सकता है। योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति चिंता, भय व नकारात्मक विचारों से मुक्त रहता है। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बरुआसागर सेवा केंद्र प्रभारी उमा ने सभी को रोचक व प्रेरणादायक गतिविधियां कराईं। प्रतिभागियों ने जीवन में योग अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आरती, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, गार्गी, एरिना, वेशवनी, विनोद चतुर्वेदी, महेश अग्रवाल, मृदुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें