फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बीच बाजार में भिड़ीं पत्नी और प्रेमिका, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला

Sat, 20 Jun 2026 09:22 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

थाना मोंठ इलाके में पति के साथ प्रेमिका को देख पत्नी भड़क गई और पत्नी और प्रेमिका आपस में भिड़ गईं। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
पत्नी और प्रेमिका के बीच मारपीट। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को मोंठ के बाजार में जमकर हंगामा हुआ। यहां एक दुकान संचालक से मिलने पर उसकी प्रेमी का पहुंची। इसकी भनक लगते ही पत्नी व अन्य परिजन भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। बाद में पुलिस ने मामला शांत किया। यह घटना दिन भर सुर्खियों में बनी रही।
विज्ञापन


खैलार क्षेत्र एक गांव निवासी महिला के कस्बा मोंठ में दुकान चलाने वाले एक युवक से प्रेम संबंध हैं। युवक एक गांव का रहने वाला है और मोंठ बाजार में दुकान खोले हुए है। शनिवार को महिला अपने प्रेमी से मिलने उसकी दुकान पर पहुंची थी। दोनों के बीच बातचीत चल ही रही थी। इसकी भनक लगने पर युवक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य दुकान पर पहुंच गए। पत्नी ने महिला को देखकर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की स्थिति बन गई। पत्नी ने प्रेमिका की पिटाई भी कर दी। मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मौका पाकर दुकानदार मौके से निकल लिया, जबकि दोनों महिलाओं और परिजनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ कोतवाली ले गई। कुछ देर बाद दुकानदार की पत्नी भी कोतवाली पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। काफी देर तक कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही। इसके बाद मामला शांत हो गया। एसआई दिनेश सिंह कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें