फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस: झांसी में सीएम योगी ने किया अभ्यास, कहा- पीएम ने परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई

Sun, 21 Jun 2026 07:35 AM IST
Sharukh Khan एएनआई, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है..."
विज्ञापन
सीएम योगी ने किया योग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में योग दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है और हम सभी के लिए एक ऐसा विज़न पेश किया है, जिससे 140 करोड़ भारतीय दुनिया में गर्व के साथ आगे बढ़ सकें और 'विकसित भारत' के सपने को साकार कर सकें। 


विज्ञापन
विज्ञापन


आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री खुद हर साल अलग-अलग राज्यों में जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है..."



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें