फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव का आसान जरिया है योग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला फेसबुक लाइव कार्यक्रम की श्रृंखला में शुक्रवार को योग प्रशिक्षक वेद मातरम ने योग की विभिन्न विधियां बताईं। उनके साथ आईं नन्हीं बालिका लगन लाक्षाकार व वेदांशी खरे ने प्रदर्शन कर आसानी से लोगों को योग का महत्व समझाया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। इस उपलक्ष्य में अमर उजाला ने योग प्रशिक्षकों से लोगों को ऑनलाइन रूबरू कराने का कार्यक्रम शुरू किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार की दोपहर योग प्रशिक्षक वेद मातरम उर्फ ज्योति मिश्रा ने योग की विभिन्न विधियां बताईं। उन्होंने योग के जरिये श्वांस संबंधी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। ताड़ासन, रक्षासन, गौमुख आसन, पश्चिमोतान और मंडुक आसन बताए। साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मन को शांत रखने व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए सूर्य नमस्कार को अहम बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का योग सबसे आसान जरिया है।
आज दोपहर 12 बजे भी होगा योग प्रशिक्षण
शनिवार को दोपहर 12 बजे वरिष्ठ योगाचार्य श्याम बुधौलिया योग आसनों का प्रशिक्षण देंगे। आप गूगल सर्च या https://www.facebook.com/AuNewsJhansi/ लिंक के माध्यम से इस पेज से जुड़ सकते हैं। चर्चा के दौरान आप कमेंट बॉक्स में जाकर अपने प्रश्न भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें