फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने आयुष टेलीमेडिसिन और झांसी के चार समेत 142 वेलनेस सेंटर का किया शुभारंभ, बोले- टूरिज्म डेस्टिनेशन बनेगा यूपी

Tue, 05 Jan 2021 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयुष टेलीमेडिसिन और झांसी के चार समेत 142 वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। झांसी सहित प्रदेश में नवनियुक्त 1065 आयुर्वेद व होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योग व वेलनेस सेंटर टूरिज्म डेस्टिनेशन बनेगा। पिछले 25 वर्षों में यह सबसे बड़ी नियुक्तियां है। नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारी पूरी ईमानदारी, मेहनत से कार्य करें। शोध पर भी विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई मूल (जड़) नहीं, जिसमें कोई औषधीय गुण न हो। कोई घर ऐसा नहीं, जहां हल्दी, हींग व अदरक का उपयोग न होता हो। भारतवर्ष में यह प्राचीन काल से ही उपयोग में लाए जा रहे हैं। पूर्व में हमेें इनका उपयोग करने पर पिछड़ा हुआ माना जाता था लेकिन आज पूरे विश्व ने इसकी उपयोगिता देखी है। इसकी मांग पूरी दुनिया में हो रही है। कोरोना काल में भारत की परंपरागत चिकित्सा पद्धति के उपयोग को दुनिया ने माना है और आयुर्वेद की मांग हर स्तर पर हो रही है। सीएम ने कहा कि आयुर्वेद, योग व नेचुरोपैथी में अपार संभावनाएं हैं। होम्योपैथिक विद्या भी प्लांट पर आधारित है। आयुर्वेद व योग के साथ जुड़ना बड़ा पवित्र कार्य है।

आपके आसपास औषधियों का भंडार छुपा है, उसको पहचानने, उपयोग सही तरीके से करने की आवश्यकता है। बताया गया कि सीएम ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बड़ागांव, होम्योपैथिक चिकित्सालय लहरगिर्द, सीएचसी बबीना, न्यू पीएचसी नगरा में संचालित होने के लिए चार योग वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। झांसी एनआईसी सेंटर में विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर लाल राजपूत, डीएम आंद्रा वामसी ने पांच आयुष चिकित्सकों डॉ. आशीष पटेल, डॉ. अमित कुमार पुरोहित, डॉ. नेहा चंदसोरिया, डॉ. रामरतन यादव, डॉ. गरिमा सचान को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरुणा शर्मा सहित होम्योपैथिक के डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें