फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रोमांचक मुकाबले में येलो हाउस ने जीती खो-खो ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। सेंट मैरीज़ स्कूल मढ़ा में इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताओं के तहत मंगलवार को येलो हाउस और ग्रीन हाउस के बीच खो-खो का फाइनल मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को 9 अंकों से पराजित कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बंगरा ब्लॉक प्रमुख इं. भारती आर्या रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रिचर्ड ने अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य फादर रिचर्ड ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का जरिया नहीं हैं, बल्कि ये जीवन में संघर्ष करने, चुनौतियों का सामना करने और आपसी सम्मान की सीख देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें