झांसी। सिद्धेश्वर मंदिर से 22 जुलाई को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए चलो महाकाल यात्रा निकलेगी। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को उनके वाहन प्रमुखों द्वारा प्रवेश पत्र वितरित किए जा चुके हैं। इसे लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक हुई।
भव्य यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु अपनी आईडी कार्ड गले में डालकर रखें। इससे पहचान में सुविधा हो। सभी वाहन प्रमुख यात्रियों की सूची साथ रखें। सभी वाहनों पर यात्रा स्टीकर एवं ध्वज लगाना अनिवार्य होगा। मौके पर यात्रा के संयोजक निशांत शुक्ला, सह संयोजक मोहित पोरवाल, सलिल तिवारी, करुणेश बाजपेयी, सौरभ मिश्रा, सुमन पुरोहित, सोनम चौहान आदि मौजूद रहे।