फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात संस्कारों के अभाव में बढ़ रहे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग के कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक सदर रवि शर्मा और डीएम आंद्रा वामसी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, शाम को इलाइट चौराहे पर कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा और आईजी सुभाष सिंह बघेल ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि वाहन चालक वाहन को चलाना तो सीख जाता है, लेकि न यातायात नियमों की जानकारी वाहन चालकों को कम होती है। यातयात नियमों की जानकारी के अभाव में अक्सर हादसे होते हैं। इस मौके पर डीएम आंद्रा वामसी ने लोगों को यातायात नियम पालन की शपथ दिलाई। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य, एआरएम रामलवट, यात्री कर अधिकारी दीपक सिंह, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक चरन सिंह, भूपेंद्र खत्री, नागरिक सुरक्षा संगठन के अंबिका श्रीवास्तव, लतेश शर्मा, राजकुमार खेवरिया, प्रभाष कुमार, शैलेंद्र त्रिवेदी, रश्मि श्रीवास्तव, शमसीदा, सुनील सिंह मौजूद रहे। वहीं शाम को इलाइट चौराहे पर कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा और आईजी सुभाष सिंह बघेल ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कुछ वाहन चालकों को रोककर नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। इस मौके पर एसएसपी दिनेश कु मार पी, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें