फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस होगा सीपरी बाजार

Mon, 05 Dec 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mony ,jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
सीपरी बाजार व्यापार मंडल ने बाजार को कैशलेस बनाने के लिए पहल शुरू कर दी है। इसके लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बड़े और मध्यम व्यापारियों के यहां स्वाइप मशीन लगवाने के लिए बैंकों से संपर्क किया है, जबकि छोटे व्यापारियों को मोबाइल वॉलेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक हजार और पांच सौ के नोट अमान्य होने के बाद व्यापारियाें के समक्ष व्यापार का संकट हो गया था। बैंकों से रुपये निकालने की सीमा निर्धारित होने के कारण लोग खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। अधिकतर व्यापारियों के पास कैशलेस लेनदेन के लिए स्वाइप मशीन और मोबाइल वॉलेट की सुविधा नहीं होने के कारण ग्राहक लौट रहे हैं। दरअसल, नोटबंदी के बाद व्यापार करने में परेशानी आ रही है। इसको लेकर व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने स्वाइप मशीन लगवाने का निर्णय लिया है।

इसके लिए लीड बैंक मैनेजर से संपर्क किया गया है। सोमवार को मीटिंग होगी, जिसमें उन्हें व्यापारियों की मांग से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल वॉलेट के लिए कंपनियों के मार्केटिंग विभाग के अधिकारियों से बात हुई है, ताकि छोटे व्यापारी उनका आसानी से प्रयोग कर लेनदेन कर सकें। नोटबंदी के बाद व्यापार सामान्य रूप से कैसे संचालित हो व कैशलेस भुगतान में व्यापारी कैसे हिसाब-किताब रखें, इसके लिए कार्यशाला होगी। कार्यशाला में बिक्री कर, आयकर, बैंकों के अधिकारी और चार्टर अकाउंटेंट शामिल होंगे। इसमें व्यापारियों को नए नियमों की जानकारी और कैशलेस भुगतान की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन



कार्यशाला होगी
नोटबंदी के बाद ग्राहकों को भुगतान करने में परेशानी आ रही है। कैशलेस बाजार बनाने के लिए व्यापारियों को प्रेरित कर रहे हैं। बैंकों से स्वाइप मशीन लगाने की बात हुई है। व्यापारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप जागरूक करने के लिए और नए नियमों की जानकारी देने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जल्द कार्यशाला होगी।
विज्ञापन

- संतोष साहू, अध्यक्ष सीपरी बाजार व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें