फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कॉलेजों के लिए वॉट्सएप ग्रुप

Mon, 05 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mobile, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय संबद्ध कॉलेजों के लिए वॉट्सएप ग्रुप शुरू करने जा रहा है। इस ग्रुप के जरिए भी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। इससे पारदर्शिता के साथ-साथ पेपर लेस मुहिम को भी बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से 308 कॉलेज संबद्ध हैं। इन कॉलेजों को ई-मेल, डाक के साथ ही वेबसाइट के जरिए फॉर्म, संबद्धता, नवीनीकरण, गाइड लाइन, समारोह, कांफ्रेंस, खेलकूद आदि की जानकारी दी जाती है। कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को सूचनाएं भेजी गईं, लेकिन वह जानकारी मिलने की बात को नकारते रहे। संबद्धता को लेकर जारी तिथियों पर तो कई बार कॉलेज और विश्वविद्यालय में टकराव भी हुए। ऐसे में विश्वविद्यालय को तिथियां भी बढ़ानी पड़ी। वहीं, रूसा और यूजीसी के कई निर्देशों का भी कॉलेज स्तर पर सही से क्रियान्वयन नहीं हो पाता है। इन सबको मद्देनजर रखते हुए अब बीयू वॉट्स एप ग्रुप बनाने जा रहा है।
चूंकि, एक ग्रुप में 256 सदस्य ही जोड़े जा सकते हैं, ऐसे में रेगुलर और प्राइवेट कॉलेजों के लिए अलग ग्रुप होंगे। बीयू में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) की नोडल अधिकारी डॉ. यशोधरा शर्मा ने बताया कि रूसा समेत विभिन्न जानकारियां साझा करने के लिए जल्द ही ग्रुप बन जाएगा। ग्रुप के जरिए कॉलेजों के सवालों का भी जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें