फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शिक्षण संस्थानों में मनाया गया विश्व योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। छतरपुर रोड पर मोती महिला महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक व महाविद्यालय के प्रवक्ता पवन कुमार दुबे ने विभिन्न प्रकार के योगासनों का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, महाविद्यालय के संचालक वरुण आर्य, रामकिशोर भटनागर, मान सिंह राठौर, भूपेंद्र सेन आदि मौजूद रहे। गणेशी बाई सोनी विज्ञान व वाणिज्य महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. निकेश कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में योग किया गया। मुख्य वक्ता विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि योग करने से तन-मन को आत्मिक शांति मिलती है। इस मौके पर साधना जैन, क्षमा रावत, जितेंद्र कुमार, अंकित साहू आदि मौजूद रहे। टीजी रोड स्थित दीपक मेमोरियल पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में रविवार को योग दिवस पर प्रबंधक जेपी पहाारिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी पंकज सिंह ने योग क्रियाओं व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य सीपी गुप्ता ने बताया कि नित्य योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर उपप्रबंधक रामपाल गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र पहाारिया, उपप्रधानाचार्य उदय प्रकाश नायक, मंजू पहाारिया, नेहा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष व प्रबंधक श्याम मनोहर जड़िया ने किया। प्रधानाचार्य अवध किशोर गुप्त ने कार्यक्रम की रूपरेखा पेश की। क्रीड़ा प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी व योगाचार्य बाबूलाल सेन ने विभिन्न आसन व प्राणायामों का अभ्यास कराया। इसके बाद आचार्य श्वेता पांडेय ने सभी को योग का संकल्प दोहराया। जिला संघ चालक महेंद्र सिंह सिसौदिया ने जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता परमानंद नामदेव ने की। इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार उपाध्याय, दीपक बादल, गणेश त्रिपाठी, रवींद्र दूरवार, सर्वेश यादव, अनूप त्रिपाठी, जितेंद्र सविता, अवनीश खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें