बरुआसागर। ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र बरुआसागर की ओर से नगर पालिका विद्यालय मैदान में योग शिविर का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष सुशीला कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ नागरिक समिति विनोद चतुर्वेदी, समाजसेवी महेश सर्राफ, पार्षद कमलेश साहू ने किया। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी उमा ने कहा कि योग आध्यात्मिक शक्ति का विकास करता है। कविता ने योग के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आरती, संगीता अग्रवाल, राजीव सेन, किरण साहू, मीरा साहू,ममता अग्रवाल, लक्ष्मीप्रसाद, राजकुमार साहू आदि मौजूद रहे।
वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नगर संघ चालक मृदुल तिवारी ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर बालचंद राय, अतुल गोयल, राजकिशोर द्विवेदी, राजीव बिरथरे, देवीदयाल त्रिपाठी प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
एकल अभियान के तत्वावधान में योग दिवस के मौके पर विद्या मंदिर में योगाभ्यास किया गया। इस मौके दौरान डॉ. अतुल गोयल, पवन कुशवाहा, केशव सिंह, बालाराम मौजूद रहे। योगाभ्यास के बाद पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण का संकल्प लिया गया। संवाद