फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वर्कशॉप वैगन ने इलेक्ट्रिकल जनरल को दी करारी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को खेले गए आखिरी लीग मैच में वर्कशॉप वैगन ने इलेक्ट्रिकल जनरल को 71 रन के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन

वर्कशॉप वैगन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सचिन शिवहरे ने 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अभिषेक ने 36 रन व हिम्मत सिंह ने 23 व संजीव परिहार ने 22 रन का योगदान दिया। इलेक्ट्रिकल जनरल की तरफ से विपिन ने 3 विकेट व आशीष और नगेंद्र ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिकल जनरल की टीम ने 19.2 ओवरों में ही अपने सारे विकेट गंवा दिए और मात्र 116 रन ही बना सकी। इस तरह 71 रन के अंतर से मैच हार गई। वर्कशॉप वैगन की तरफ से अनिल, हिम्मत, अतुल, आकाश व अभिषेक ने 1-1 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक यादव को चुना गया। अंपायर मोहित व हिमांशु रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें