फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर निगम जोनवार तैयार करवा रहा बड़े बकायेदारों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
- हर जोन से 20-20 नाम सूची में होंगे शामिल, फिर निगम थमाएगा नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गृहकर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए नगर निगम अब जोनवार बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करवा रहा है। हर जोन से 20-20 नाम इस सूची में शामिल होंगे। इसके बाद निगम बकायेदारों को नोटिस भेजेगा।
इस साल नगर निगम प्रशासन ने कर विभाग विभाग को 35 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य दिया हुआ है। अब तक लगभग 21 करोड़ रुपये गृहकर जमा भी हो चुका है। चार महीने में कर विभाग के सामने 14 करोड़ रुपये गृहकर जमा करवाने की चुनौती है। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने कर विभाग को गृहकर वसूली का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चूंकि, नगर निगम तीन जोन में बंटा है, ऐसे में एक लाख से अधिक के गृहकर बकायेदारों की जोनवार सूची भी बनानी शुरू कर दी गई है। दो दिन में सूची फाइनल हो जाएगी। इसके बाद निगम प्रशासन बकाया गृहकर जमा करने के लिए सभी को नोटिस भेजेगा। जो तय समय में गृहकर जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



करोड़ों की उधारी, इसलिए गृहकर वसूली पर ज्यादा जोर
नगर निगम पर अभी 35 करोड़ रुपये से अधिक की उधारी है। इसमें डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली कंपनी का ही लगभग 18 करोड़ रुपये देना है। इसके अलावा निर्माण कार्य का भी भुगतान होना है। हालांकि, 15वें वित्त के 23.57 करोड़ रुपये नगर निगम को मिल चुके हैं। ऐसे में भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चूंकि, प्राप्त बजट से ज्यादा उधारी पहले से चल रही है। इसलिए विकास कार्य कराने के लिए नगर निगम प्रशासन गृहकर वसूली पर ज्यादा जोर दे रहा है।
विज्ञापन



वर्जन..
नगर आयुक्त के निर्देश पर बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करवाई जा रही है। जल्द ही सूची तैयार हो जाएगी। इसके बाद बकायेदारों को नोटिस भेजे जाएंगे। - अवधेश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें