फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: राजकीय संग्रहालय में टेराकोटा पर चितेरी कला की कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। विश्व संग्रहालय दिवस पर राजकीय संग्रहालय में विश्व के प्रसिद्ध संग्रहालयों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। साथ ही साथ टेराकोटा पर चितेरी कला की 10 दिवसीय कार्यशाला का भी शुभारंभ हुआ। इसमें 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ मनोज कुमार गौतम ने बताया कि इस कार्यशाला में एक प्रकार से दो कलाओं एवं परंपराओं का संगम किया जा रहा है। पूर्वांचल की टेराकोटा कला और बुंदेलखंड की चितेरी कला का इस कार्यशाला में अनूठा संगम है। कार्यशाला प्रशिक्षक नीलम सारंगी ने कहा कि दो कलाओं का समन्वय कर एक नई परंपरा का जन्म हो रहा है और यह निश्चित रूप से आने वाले समय में व्यवसायिक रूप धारण करेगा जिसमें यह बुंदेलखंड के कलाकारों के आय का स्रोत भी बनेगा।
विज्ञापन




प्रदर्शनी में विश्व के प्रसिद्ध संग्रहालयों और उनके संग्रहों एवं विश्व में अद्वितीय भारतीय संस्कृति और परंपरा के बारे में बताया गया।इसमें कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय और माॅडर्न आर्ट संग्रहालय, सलारजंग संग्रहालय, राज्य संग्रहालय लखनऊ, पटना संग्रहालय आदि प्रसिद्ध संग्रहालयों को दिखाया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए डाॅ. प्रदीप तिवारी ने कहा कि हमारे संग्रहालय हमारी संस्कृति और सभ्यता के संवाहक हैं। कार्यक्रम में सोम तिवारी, निलय बोस, स्वपलिन मोदी, रिंकी श्रीवास्तव, निहाल चंद्र शिवहरे, अशोक अग्रवाल काका, रंजना बुंदेला, दिनेश श्रीवास्तव, दिव्यांशी कुशवाहा, इशिका गुप्ता, रिया राजपूत एवं देवांश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें