झांसी। उरई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के शुभारंभ और जनसभा को लेकर भाजपा कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सभा में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को आमजन के साथ पहुंचना है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 12 जुलाई को उरई और एट के मध्य में कैथरी टोल पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सालों से मांग की जा रही थी। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि इस लोकार्पण को भव्य बनाया जाए। सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जन को भी मौजूदगी हो। बैठक में मेयर रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, एमएलसी रमा निरंजन, सदर विधायक रवि शर्मा, जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे, बिहारी लाल आर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, अरिदमन सिंह, रामनरेश तिवारी, प्रदीप सरावगी, संजय दुबे, अपर्णा दुबे, अरुण सिंह मौजूद रहे।