दतिया (झांसी)। इंदरगढ़ नगर परिषद का एक कर्मचारी दतिया रोड पर स्थित ग्राउंड में कचरा फेंकने जा रहा था तभी चार पहिया वाहन में सवार बदमाश ने उसके साथ मारपीट की और सीने पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम पहाड़ी रावत का रहनेवाला कमलेश (35) नगर परिषद इंदरगढ़ में सफाई संरक्षक है। मंगलवार को वह अन्य सफाई कर्मचारियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में कचरा भरकर दतिया रोड स्थित टचिंग ग्राउंड पर कचरा डालने जा रहा था। जब ट्रैैक्टर दतिया रोड पर मोहन सिंह जाटव के खेत के पास पहुंचा तभी कस्बा के ही गायत्री नगर का रहनेवाला सोनू चौहान कार से वहां गुजरा। रास्ता संकरा होने के कारण उसका सफाई संरक्षक से विवाद हो गया। विवाद के चलते आरोपी सोनू चौहान ने जातिगत गालीगलौज करते हुए उसकी लात घूंसों मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने सफाई संरक्षक के सीने पर तान दिया और जान से मारने की देता हुआ वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।