फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूरा हुआ तीसरी लाइन का काम, अब गति पकड़ेंगी ट्रेनें

Mon, 09 Dec 2024 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी मंडल के धौलपुर-बीना के बीच आठ साल पहले शुरू हुआ था तीसरी लाइन का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी मंडल के धौलपुर-बीना के बीच तीसरी लाइन निर्माण कार्य आठ साल पहले शुरू किया गया था। 316 किलोमीटर लंबी रेल लाइन में से 305 किलोमीटर कार्य पूरा लिया गया है। यहां जनवरी 2025 में रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के साथ ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही रेलवे को एक और नई लाइन भी मिल जाएगी, जिससे ट्रेनों के संचालन में भी गति मिलेगी। वहीं, बची हुई 11 किलोमीटर रेल लाइन का काम भी फरवरी में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
देश की राजधानी दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से ट्रेनों के जरिए जोड़ने के लिए रेलवे लगातार विकास कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में 28 दिसंबर 2016 काे धौलपुर-बीना तीसरी लाइन का शिलान्यास किया गया। इस कार्य में कई अड़चनें भी आईं, लेकिन रेलवे ने रेल विकास निगम लिमिटेड के साथ मिलकर तीसरी लाइन निर्माण की रफ्तार को बनाए रखा। अब यह कार्य अंतिम पड़ाव पर है और 316 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। वहीं, धौर्रा-जाखलौन के बीच 11 किलोमीटर का कार्य एएसआई की आपत्ति के चलते प्रभावित हुआ है, जिसे अब फरवरी 2025 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। पूर्ण हो चुके कार्य की गुणवत्ता को जांचने के लिए जनवरी में रेल संरक्षा आयुक्त यहां निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद तीसरी लाइन पर ट्रेनों का संचालन एक छोर से दूसरे छोर तक सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन


ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से लैस है तीसरी लाइन
तीसरी लाइन को रेलवे ने भविष्य में 160 किलोमीटर प्रतिघंटा से ट्रेनों के संचालन को देखते हुए तैयार किया है। इसमें आधुनिक ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली, थिक वेब स्विच और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की गई है। इससे ट्रेनों की गति और संरक्षा दोनों बरकरार रहेंगी।
विज्ञापन


वर्जन
तीसरी लाइन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब यहां अंतिम रेल खंडों पर रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होगा। उनकी मंजूरी मिलते ही पूरा ट्रैक यातायात के लिए उपलब्ध होगा।
-दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें