फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चित्रा चौराहे पर इंटर कनेक्शन के लिए एक सप्ताह रात में होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अमृत 2.0 के तहत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 450 एमएम व्यास की पाइपलाइन में इंटर कनेक्शन का काम कराया जाएगा। इसके लिए जल निगम ने तैयारी कर ली है। करीब एक सप्ताह तक रात में यह काम कराया जाएगा। इसके लिए जल निगम एवं यातायात पुलिस ने साझा कार्ययोजना तय की है।
विज्ञापन

जल निगम के निर्माण खंड शाखा के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक झांसी में जोन संख्या 6 के खाती बाबा क्षेत्र में बिछाई गई 450 एमएम व्यास की प्री ट्रीटमेंट पाइपलाइन को चित्रा चौराहे पर अंडर कनेक्शन कार्य कराया जाना है। इसके लिए 13 अक्तूबर से कार्य आरंभ कराया जाएगा। ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए यहां दिन के बजाए रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कार्य किया जाएगा। इसके लिए यहां बैरिकेडिंग समेत सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। अधिशासी अभियंता के मुताबिक इसमें लगभग एक सप्ताह लगने का अनुमान है। ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए कनेक्शन का कार्य रात में कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें