रेलवे ट्रैक पर काम शुरू
- फोटो : संवाद
8 जनवरी तक चलेगा कार्य
निर्माण के चलते पूरे प्लेटफार्म पर घेराबंदी की गई है, जिससे यात्री प्लेटफार्म तीन की ओर न जा सकें। वहीं, तीन जेसीबी लगाकर रेलवे ने वॉशेबल एप्रन उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है। मलबा बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियां प्लेटफार्म एक व सात पर दौड़ रही हैं। ऐसे में यात्रियों को असुविधा हो रही है। एडीआरएम नंदीश शुक्ला ने कहा कि स्टॉफ को मॉनीटरिंग के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य 8 जनवरी तक चलेगा।
मेमू का पुन: संचालन
पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि पहले रद्द की गई झांसी-ललितपुर मेमू, ललितपुर-बीना मेमू, ललितपुर-झांसी मेमू व बीना-ललितपुर मेमू का पुन: संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य 53 गाड़ियां प्रभावित रहेंगी, इसमें 18 ट्रेनें रद्द हैं।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर चलता निर्माण कार्य...