फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 52 स्वयं सहायता समूह की 375 महिलाएं बना रहीं पशु आहार, रोजाना 15 क्विंटल से अधिक कर रहीं तैयार

Tue, 25 Nov 2025 08:29 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

कंपनी की अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि पशु आहार यूनिट के संचालन से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब तक 350 क्विंटल पशु आहार तैयार किया जा चुका है। इस यूनिट से बने पशु आहार की आसपास के क्षेत्रों में मांग भी आ रही है।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ने की कवायद सफल होती दिख रही है। मऊरानीपुर ब्लॉक के 52 स्वयं सहायता समूह की 375 महिलाएं पशु आहार बनाने की इकाई लगाकर इसके संचालन में जुटी हैं। इन महिलाओं ने वर्ष 2023 में गोमाता महिला पशु आहार कंपनी लिमिटेड का पंजीकरण कराया। सबने मिलकर 15 लाख की धनराशि एकत्र की। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


इस वर्ष सितंबर में पशु आहार बनाने की यूनिट शुरू हुई। प्रबंधन से लेकर उत्पादन और मार्केटिंग तक का काम महिलाएं स्वयं संभालती हैं। वर्तमान में इस इकाई से रोजाना औसतन 15 क्विंटल पशु आहार तैयार किया जा रहा है। इसे आसपास के क्षेत्रों में बेचा जाता है।

 
विज्ञापन

पशु आहार तैयारी करती समूह की महिला - फोटो : संवाद
कंपनी की अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि पशु आहार यूनिट के संचालन से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब तक 350 क्विंटल पशु आहार तैयार किया जा चुका है। इस यूनिट से बने पशु आहार की आसपास के क्षेत्रों में मांग भी आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें