फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन के लिए समृद्ध है बुंदेलखंड

विज्ञापन
विश्व पर्यटन दिवस पर हुए सेमनार को बोतले आरिफ शहडोली।
विज्ञापन
झांसी। विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि बुंदेलखंड पर्यटन के लिए समृद्ध है। प्राकृतिक संपदाओं का भंडार है। पहाड़ों, झीलों, हरे भरे जंगल और पुरातत्व स्मारक आउटडोर शूटिंग के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि विश्व को ज्ञान देने वाले बुंदेलखंड से ही हैं। इसके इतिहास का प्रसार कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। ताकि यहां के प्राचीन रीति रिवाजों से पूरी दुनिया परिचित हो सके। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास उत्तर प्रदेश सरकार के एजेंडे में है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी का निर्माण होने से पर्यटन का विकास होगा। पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे ने कहा कि बुंदेलखंड प्राकृतिक संपदाओं का भंडार है, जो यहां के पर्यटन को बढ़ावा दे सकता है। डॉ. नीति शास्त्री ने बुंदेली लोक परंपराओं को पर्यटन से जोड़ने की बात कही।
फिल्म अभिनेता आरिफ शहडौली ने कहा कि फिल्म सिटी का निर्माण होने से बुंदेलखंड के प्राकृतिक सुंदरता का उपयोग आउटडोर शूटिंग के लिए किया जा सकता है। इससे पर्यटन उद्योग का विकास होगा। प्रो. श्वेता पांडेय ने कहा कि बुंदेली कला और संस्कृति के विविध पक्ष पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण हैं। पर्यटन विशेषज्ञ प्रदीप तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन के विविध आयाम हैं। उप निदेशक आर के रावत ने कहा कि झांसी परिक्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। संगोष्ठी में डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. अंजनी श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, मदन मोहन रायकवार, राजेंद्र सिंह, एनपी सिंह, केएम पांडेय, धर्मेंद्र गोस्वामी, मुकेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. चित्रगुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें