इलाइट चौराहा पर लोगों को रोक कर चालान काटती पुलिस।
झांसी। प्रदेश में मास्क पहनने में लापरवाही बरते जाने पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रविवार को पुलिस विभाग ने दिन भर चेकिंग में जुटी रही। मास्क न पहनने वाले करीब तीन हजार से अधिक लोगों के चालान काटे गए।
पुलिस ने महानगर के कई चौराहों पर फोर्स के साथ गश्त किया। माइक लेकर एनाउंस कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए नसीहत दी। दिन भर पुलिस ने महानगर के इलाइट चौराहा, बस स्टैंड, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, सीपरी बाजार, खंडेराव गेट, मिनर्वा चौराहा पर चेकिंग कर वाहन चालकों के भी चालान काटे।