फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी : झांसी ने 3-1 से की जीत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम आयोजित की जा रही ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन छह मैच खेले गए। इनमें झांसी, कानपुर, मेरठ, लखनऊ ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वहीं, अयोध्या और प्रयागराज़ मंडल, भदोही और अयोध्या मंडल के बीच मैच ड्रा हुआ।मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव डॉ. पिंकी जोवल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ करवाया। पहले मैच में कानपुर ने मुरादाबाद मंडल को 8-0 गोल से करारी शिकस्त दी। कानपुर मंडल की खिलाड़ी मुस्कान ने सर्वाधिक तीन गोल किए। दूसरा मैच अयोध्या मंडल और प्रयागराज मंडल के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमों के बीच 2-2 गोल के स्कोर से मैच ड्रा रहा। तीसरे मैच में मेरठ मंडल ने वाराणसी मंडल को 5-0 गोल से शिकस्त दी। चौथा मुकाबला झांसी मंडल व अलीगढ़ मंडल के मध्य मैच खेला गया। मैच में झांसी ने अलीगढ़ मंडल को 3-1 गोल से पराजित किया। मैच की शुरुआत के दूसरे मिनट में ही झांसी मंडल की आराधना ने पहला गोल किया। जवाब में अलीगढ़ मंडल की वंदना ने 10वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से एक गोल दागा। वहीं 28वें मिनट में झांसी मंडल की आराधना ने दूसरा गोल किया और 54वें मिनट में सोनिया ने एक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। पांचवें मुकाबले में लखनऊ ने एक तरफा मैच में पकड़ बनाते हुए 8-1 गोल से कानपुर को हराया। छठे मैच में भदोही और अयोध्या मंडल दोनों ही टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें