- कक्षा तीन में पढ़ता था छात्र, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोरका में एक छात्र ने खेल-खेल में बिजली की केबल का फंदा गले में अटकने से मौत हो गई। लड़के के पिता भवानी शंकर कुशवाहा ने बताया कि उसका 9 वर्षीय लड़का हृदयांश कुशवाहा माता राजदुलारी इंटर कॉलेज में कक्षा 3 में पढ़ता है। दोपहर करीब 2:00 बजे विद्यालय की छुट्टी के बाद वह अपने बड़े भाई गीतांश के साथ घर पहुंचा। इसके बाद दोनों भाई अपनी मां प्रीति के साथ शौच करने उसके दूसरे वाले मकान पर गए। उसका बड़ा बेटा एवं उसकी पत्नी प्रीति शौच कर घर आ गई। करीब 15 मिनट बाद जब हृदयांश घर नहीं पहुंचा। तो प्रीति दोबारा उसे देखने गई। प्रीति अंदर पहुंची तो वह घबरा गई। हृदयांश का शरीर घर के अंदर लगी बिजली की केबल से लटका हुआ था। उसके गले में केवल का फंदा लगा था। फंदे पर लटके अपने लड़के को देखकर प्रीति चिल्लाई तो मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। हृदयांश को उपचार के लिए मोंठ अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हृदयांश की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।