फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लाइसेंस बनवाने के लिए महिलाओं को नहीं लगना पड़ेगा कतार में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अब सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना होगा। यहां अलग से काउंटर बनाया जा रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, वाहन पंजीयन समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। एक ही काउंटर पर सभी प्रकार के कार्य किए जाएंगे।
वाहन व ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बने काउंटर पर लंबी कतार लगती है। वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं तक को खड़ा होना पड़ता है। परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों, सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों व महिलाओं के लिए अलग से काउंटर खोले जाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में अब अलग से काउंटर खोला जा रहा है। यह काउंटर कार्यालय के अंदर बरामदे में खोला गया है। इस एक ही काउंटर पर इन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, वाहन पंजीयन व वाहन से संबंधित सभी प्रकार के कार्य हो सकेंगे। इन्हें इधर-उधर नहीं भटकना होगा।
विज्ञापन

-
कार्यालय परिसर में महिलाओं व वृद्धजनों को कतार में नहीं लगना होगा। उनके लिए अलग से काउंटर स्थापित करा दिया गया है।- मोहम्मद कय्यूम खान, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें