फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुदाई का गम नहीं हुआ बर्दाश्त: पति की मौत के वियोग में पत्नी ने भी तोड़ा दम, घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां

Sat, 09 Nov 2024 03:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जिले में पति की मौत का वियोग पत्नी सह नहीं सकी। कुछ देर बाद पत्नी की भी मौत हो गई। घर में दो मौत होने पर कोहराम मच गया। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पति-पत्नी की एक साथ मौत होने पर पूरे दिन गांव में तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
पति की मौत के वियोग में पत्नी ने भी तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धौरका में एक महिला पति की मौत का वियोग सह नहीं सकी। पति की मौत के कुछ मिनट बाद पत्नी की भी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धौरका निवासी रतिराम खंगार उम्र 75 वर्ष काफी समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को रात्रि करीब 8:00 बजे बीमारी की वजह से रतिराम की घर पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


रतिराम की मौत के समय तीनों बेटे विनोद, प्रमोद, प्रवीण के अलावा पत्नी जानकी मौजूद थी। जानकी उनकी मौत सहन नहीं कर सकी। जानकी वहीं लुढ़क गई। कुछ देर बाद जानकी देवी की भी सांसें थम गईं। अचानक दोनों की मौत होने से घर में कोहराम मच गया।

रतिराम और जानकी की मौत होने पर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को विनोद ने अपने पिता रतिराम एवं माता जानकी का अंतिम संस्कार किया। पति-पत्नी की एक साथ मौत होने पर पूरे दिन गांव में तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें