झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में बीमारी से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी जानकी प्रसाद की पत्नी पुष्पा देवी (48) ने बीमारी के चलते बृहस्पतिवार कमरे में फांसी लगा ली। सुबह उठेे परिजन उनको फांसी पर लटका देख घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड मिला। सुसाइड नोट में जिक्र था कि वह बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर रही है। मेरे मरने के बाद किसी को भी परेशान न किया जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।