फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला श्रमिक ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में श्रमिक ‌महिला ने बच्चे को जन्म दिया - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। श्रमिक एक्सप्रेस में सवार होकर सूरत से रायबरेली जा रही एक महिला ने प्रसव पीड़ा होने पर रेलवे अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया गया। इसके पूर्व भी श्रमिक एक्सप्रेस में सवार दो महिलाएं बच्चे को जन्म दे चुकीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सूरत से रायबरेली जा रही श्रमिक एक्सप्रेस में गर्भवती रजनी निषाद अपने पति के साथ सफर कर रहीं थीं। चलती ट्रेन में ललितपुर व झांसी स्टेशन के बीच उनको प्रसव पीड़ा होने लगी। इस बात की जानकारी झांसी कंट्रोल को दी गई। ट्रेन आने से पूर्व ही एंबुलेंस स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रेन के आने पर महिला को व्हील चेयर पर बिठाकर स्टेशन के बाहर तक लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से उनको रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें