फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना अभ्यास कर खेल को निखार रहीं हैं महिला हॉकी खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 अक्तूबर से राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर की महिला हॉकी टीमें प्रतिभाग करेंगीं। प्रदेश की टीम में शामिल होने के लिए झांसी की महिला हॉकी खिलाड़ी हॉकी का अभ्यास करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

चैंपियनशिप से पहले प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश स्तर का कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में खिलाड़ी ट्रायल देंगे। ट्रायल में सफल होने के बाद प्रदेश की टीम में शामिल किया जाएगा। जिसके लिए जिले की महिला हॉकी खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास कर खेल को दुरुस्त कर रहीं हैं।
कोरोना काल में खेल गतिविधियों पर पाबंदी होने का सीधा असर खिलाड़ियों के खेल पर पड़ा है। रोजाना अभ्यास कर खेल को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
आकांक्षा, हॉकी खिलाड़ी
शहर में नेशनल चैंपियनशिप होना बड़े ही गर्व की बात है। प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैदान पर खूब मेहनत कर रहे हैं।
अंजली, हॉकी खिलाड़ी
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। जोश और उमंग के साथ मैदान पर हॉकी का अभ्यास कर रहे हैं।
नाजिया, हॉकी खिलाड़ी
राष्ट्रीय चैंपियनशिप का होना शहर भर के लिए गर्व की बात है। चैंपियनशिप में अधिक से अधिक झांसी के खिलाड़ी प्रतिभाग करें। इसके लिए खिलाड़ी खूब अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी, हॉकी खिलाड़ी
प्रैक्टिस से खेल में निखार आता है। जिसके चलते रोजाना अधिक से अधिक वक्त अभ्यास में गुजार रहे हैं। कोच का भी खूब सहयोग मिल रहा है।
आंचल, हॉकी खिलाड़ी
हॉकी चैंपियनशिप में शामिल होकर झांसी का नाम रोशन करें। इसके लिए रोजाना जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। खिलाड़ियों को काफी उम्मीद है।
मनीषा, हॉकी खिलाड़ी
खिलाड़ी रोजाना कई घंटों खेल के मैदान पर अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं। प्रतियोगिता में टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।
वैष्णवी, हॉकी खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें