फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 09 Aug 2019 03:43 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
फांसी पर लटकी महिला - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सुकाड़ी में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते खेत पर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण शव को फंदे से उतार कर घर लाए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष ने महिला की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह करीब दस बजे ग्राम सुकाड़ी निवासी काशीबाई (35) पत्नी सीताराम बकरियों को चराने के लिए खेत पर गई थी। वह बकरियों को छोड़कर ग्राम चिरौला की ओर जाने लगी।

ससुर रतिराम पाल ने देखा कि बहू चिरौला की ओर जा रही है तो वह बकरियों को छोड़कर पुत्र सीताराम को जानकारी देने चला गया। लगभग दो बजे वापस जाकर देखा तो बहू कांशीबाई साड़ी का फंदा लगाकर पेड़ से लटकती मिली। आसपास चरवाहों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारा और घर पर ले गए। घटना की सूचना थाना महरौनी पुलिस को दी। मृतका के सुसर रतिराम पाल ने बताया कि बहू की मां चार दिन से घर पर थी, बेटा सीताराम उसे ससुराल छोड़ने के लिए गया है। फांसी क्यों लगाई, इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।
 
उधर, मृतका के भाई ग्राम लक्षमनपुरा महरौनी निवासी राजू पुत्र नंदू ने बहन के ससुरालीजनों पर हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि बहन के साथ ससुरालीजनों ने पूर्व में मारपीट की थी। वह परेशान भी करते थे। वर्ष 2012 में मारपीट की गई थी। वर्ष 2015 में भी मारपीट की गई। घटना को गुमराह करके बताया जा रहा है।

बहन के पति ने मुझे बताया कि तेरी बहन कहीं चली गई है, उसको रेलवे स्टेशन पर देख लें। इसके बाद पति ने बुआ के लड़के को सूचना दी कि काशीबाई को सांप ने काट लिया है। महिला की 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी, जिसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एके सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें