फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दी श्रम कानूनों की जानकारी

विज्ञापन
राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड द्वारा आयोजित संगोष्‍ठी में मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय व कलाम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा तलैया स्थित मदर इंडिया कांवेंट जूनियर हाई स्कूल में गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत के तहत देश वासियों को समान अधिकार दिया गया है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को श्रम कानूनों की जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि लिंग के आधार पर मजदूरी भुगतान में कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। समान कार्य करने की दशा में महिला श्रमिकों को भी समान मजदूरी का भुगतान करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुल सचिव हाजी उस्मान ने कहा कि श्रमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा समाज के कमजोर श्रमिकों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी व कार्यक्रम प्रभारी नीरज श्रीवास्तव ने संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि असंगठित श्रमिकों को श्रम कानूनों की जानकारी देने के साथ ही सामाजिक और सशक्तीकरण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विनय सिजरिया, प्रवीए जैन, मोहम्मद जाहिद मौजूद रहे। मोहम्मद फारूख ने संचालन और शेख आजाद ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें