फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला की मौत की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार की रात जिला अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मंडलीय प्रमुख अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चतुरयाना मुहल्ला निवासी गायत्री देवी (40) पत्नी चिंतामणि को परिजनों ने पैरों में सूजन होेने पर चार दिन पहले जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। मंगलवार की रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इससे परिजन गुस्से में आ गए और अस्पताल में काफी हंगामा किया था। परिजनों का आरोप था कि गायत्री मंगलवार को दिन के वक्त बिलकुल ठीक थी। लेकिन, शाम को मौजूद चिकित्सक के द्वारा इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन के लगते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी व उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मंडलीय प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि महिला की मौत के मामले में जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच में दोषी पाये जाने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें