फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को ओरछा से दर्शन करके लौट रहे बाइक सवार एक दंपति को झांसी कानपुर हाइवे पर पहाड़ी बुजुर्ग के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

चिरगांव के सिमथरी गांव निवासी सतीश चंद्र दीक्षित शुक्रवार की सुबह पत्नी राजकुमारी (55) के साथ ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन करने गए थे। शाम को वह वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे चिरगांव क्षेत्र के पहाड़ी बुजुर्ग के पास बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर साथ में बैठी सतीश चंद्र की पत्नी राजकुमारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को चिरगांव के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने उनको मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें